योहन 18:36 - सभी संस्करणों की तुलना करें

योहन 18:36 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

येशु ने उत्तर दिया, “मेरा राज्‍य इस संसार का नहीं है। यदि मेरा राज्‍य इस संसार का होता, तो मेरे अनुयायी लड़ते और मैं धर्मगुरुओं के हवाले नहीं किया जाता। परन्‍तु मेरा राज्‍य यहाँ का नहीं है।”

योहन 18:36 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

यीशु ने उत्तर दिया, “मेरा राज्य इस संसार का नहीं; यदि मेरा राज्य इस संसार का होता, तो मेरे सेवक लड़ते कि मैं यहूदियों के हाथ सौंपा न जाता : परन्तु मेरा राज्य यहाँ का नहीं।”

योहन 18:36 HHBD (Hindi Holy Bible)

यीशु ने उत्तर दिया, कि मेरा राज्य इस जगत का नहीं, यदि मेरा राज्य इस जगत का होता, तो मेरे सेवक लड़ते, कि मैं यहूदियों के हाथ सौंपा न जाता: परन्तु अब मेरा राज्य यहां का नहीं।

योहन 18:36 HERV (पवित्र बाइबल)

यीशु ने उत्तर दिया, “मेरा राज्य इस जगत का नहीं है। यदि मेरा राज्य इस जगत का होता तो मेरी प्रजा मुझे यहूदियों को सौंपे जाने से बचाने के लिए युद्ध करती। किन्तु वास्तव में मेरा राज्य यहाँ का नहीं है।”

योहन 18:36 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

यीशु ने उत्तर दिया, “मेरा राज्य इस जगत का नहीं, यदि मेरा राज्य इस जगत का होता, तो मेरे सेवक लड़ते, कि मैं यहूदियों के हाथ सौंपा न जाता: परन्तु अब मेरा राज्य यहाँ का नहीं।”

योहन 18:36 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

येशु ने उत्तर दिया, “मेरा राज्य इस संसार का नहीं है. यदि इस संसार का होता तो मेरे सेवक मुझे यहूदी अगुओं के हाथ सौंपे जाने के विरुद्ध लड़ते; किंतु सच्चाई तो यह है कि मेरा राज्य यहां का है ही नहीं.”