यिर्मयाह 7:11 - Compare All Versions

यिर्मयाह 7:11 HERV (पवित्र बाइबल)

यह मन्दिर मेरे नाम से पुकारा जाता है। क्या यह मन्दिर तुम्हारे लिये डकैतों के छिपने के स्थान के अतिरिक्त अन्य कुछ नहीं है मैं तुम्हारी चौकसी रख रहा हूँ।’” यह सन्देश यहोवा का है।

यिर्मयाह 7:11 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

मेरे नाम से प्रसिद्ध यह भवन तुम्‍हारी दृष्‍टि में डाकुओं का अड्डा बन गया है। देखो, मैंने स्‍वयं यह सब देखा है,’ प्रभु की यह वाणी है।

यिर्मयाह 7:11 HHBD (Hindi Holy Bible)

क्या यह भवन जो मेरा कहलाता है, तुम्हारी दृष्टि में डाकुओं की गुफ़ा हो गया है? मैं ने स्वयं यह देखा है, यहोवा की यह वाणी है।

यिर्मयाह 7:11 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

क्या यह भवन जो मेरा कहलाता है, तुम्हारी दृष्‍टि में डाकुओं की गुफा हो गया है? मैं ने स्वयं यह देखा है, यहोवा की यह वाणी है।

यिर्मयाह 7:11 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

क्या यह भवन जो मेरा कहलाता है, तुम्हारी दृष्टि में डाकुओं की गुफा हो गया है? मैंने स्वयं यह देखा है, यहोवा की यह वाणी है। (मत्ती 21:13, मर. 11:17, लूका 19:46)

यिर्मयाह 7:11 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

क्या आप लोगों की दृष्‍टि में यह भवन, जो मेरे नाम से प्रख्यात है, डाकुओं की गुफ़ा बन गया है? सुनिए, मैंने, हां, मैंने सब देखा है! यह यहोवाह की वाणी है.