शासक ग्रंथ 21:12
शासक ग्रंथ 21:12 पवित्र बाइबल (HERV)
उन बारह हजार सैनिकों ने यावेश गिलाद में चार सौ ऐसी स्त्रियों को पाया, जिन्होंने किसी पुरुष के साथ शारीरिक सम्बन्ध नहीं किया था। सैनिक उन स्त्रीयों को शीलो नगर के डेरे पर ले आए। शीलो कनान प्रदेश में है।
शासक ग्रंथ 21:12 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
उन्हें गिलआद प्रदेश के याबेश नगर के निवासियों में चार सौ कुंआरी कन्याएँ मिलीं, जिन्होंने पुरुष के साथ कभी सहवास नहीं किया था। वे उन्हें शिलोह के पड़ाव में, जो कनान देश में है, ले आए।
शासक ग्रंथ 21:12 Hindi Holy Bible (HHBD)
और उन्हें गिलादी यावेश के निवासियों में से चार सौ जवान कुमारियां मिलीं जिन्होंने पुरूष का मुंह नहीं देखा था; और उन्हें वे शीलो को जो कनान देश में है छावनी में ले आए॥
शासक ग्रंथ 21:12 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
और उन्हें गिलादी यावेश के निवासियों में से चार सौ जवान कुमारियाँ मिलीं जिन्होंने पुरुष का मुँह नहीं देखा था, और उन्हें वे शीलो को जो कनान देश में है छावनी में ले आए।