यशायाह 45:1 - Compare All Versions

यशायाह 45:1 HERV (पवित्र बाइबल)

ये वे बातें हैं जिन्हें यहोवा अपने चुने हुए राजा कुस्रू से कहता है: “मैं कुस्रू का दाहिना हाथ थामूँगा। मैं राजाओं की शक्ति छीनने में उसकी सहायता करूँगा। नगर द्वार कुस्रू को रोक नहीं पायेंगे। मैं नगर के द्वार खोल दूँगा, और कुस्रू भीतर चला जायेगा।

यशायाह 45:1 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

प्रभु अपने अभिषिक्‍त राजा कुस्रू से यह कहता है: ‘राष्‍ट्रों को तेरे अधीन करने के लिए, उनके राजाओं को शक्‍तिहीन बनाने के लिए मैंने तुझे सामर्थ्य प्रदान किया है। तू उनके नगरों के प्रवेश-द्वार खोलेगा, वे फिर बन्‍द न होंगे।

यशायाह 45:1 HHBD (Hindi Holy Bible)

यहोवा अपने अभिषिक्त कुस्रू के विषय यों कहता है, मैं ने उस के दाहिने हाथ को इसलिये थाम लिया है कि उसके साम्हने जातियों को दबा दूं और राजाओं की कमर ढीली करूं, उसके साम्हने फाटकों को ऐसा खोल दूं कि वे फाटक बन्द न किए जाएं।

यशायाह 45:1 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

यहोवा अपने अभिषिक्‍त कुस्रू के विषय यों कहता है, मैं ने उस के दाहिने हाथ को इसलिये थाम लिया है कि उसके सामने जातियों को दबा दूँ और राजाओं की कमर ढीली करूँ, उसके सामने फाटकों को ऐसा खोल दूँ कि वे फाटक बन्द न किए जाएँ।

यशायाह 45:1 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

यहोवा अपने अभिषिक्त कुस्रू के विषय यह कहता है, मैंने उसके दाहिने हाथ को इसलिए थाम लिया है कि उसके सामने जातियों को दबा दूँ और राजाओं की कमर ढीली करूँ, उसके सामने फाटकों को ऐसा खोल दूँ कि वे फाटक बन्द न किए जाएँ।

यशायाह 45:1 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

“परमेश्वर के अभिषिक्त कोरेश को यहोवाह ने कहा, मैंने उनका दायां हाथ थाम रखा है कि मैं उनके सामने जनसमूहों को उनके अधीन कर दूं और राजाओं की कमर ढीली कर दूं, कि इनके लिए फाटक खोल दूं ताकि फाटक बंद ही न हो सकें