यशायाह 38:5 - Compare All Versions
यशायाह 38:5 HERV (पवित्र बाइबल)
“हिजकिय्याह के पास जा और उससे कह दे: ये बातें वे हैं जिन्हें तुम्हारे पिता दाऊद का परमेश्वर यहोवा कहता है, ‘मैंने तेरी प्रार्थना सुनी है और तेरे दु:ख भरे आँसू देखे हैं। तेरे जीवन में मैं पन्द्रह वर्ष और जोड़ रहा हूँ।
यशायाह 38:5 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“लौट, और हिजकियाह से यह कह: ‘तेरे पूर्वज दाऊद का प्रभु परमेश्वर यों कहता है: मैंने तेरी प्रार्थना सुनी, और आंसू देखे। देख, मैं तेरी आयु को पन्द्रह वर्ष और लम्बा कर रहा हूं।
यशायाह 38:5 HHBD (Hindi Holy Bible)
जा कर हिजकिय्याह से कह कि तेरे मूलपुरूष दाऊद का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, मैं ने तेरी प्रार्थना सुनी और तेरे आंसू देखे हैं; सुन, मैं तेरी आयु पन्द्रह वर्ष और बढ़ा दूंगा।
यशायाह 38:5 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जाकर हिजकिय्याह से कह कि तेरे मूलपुरुष दाऊद का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, ‘मैं ने तेरी प्रार्थना सुनी और तेरे आँसू देखे हैं; सुन, मैं तेरी आयु पन्द्रह वर्ष और बढ़ा दूँगा।
यशायाह 38:5 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जाकर हिजकिय्याह से कह कि तेरे मूलपुरुष दाऊद का परमेश्वर यहोवा यह कहता है, ‘मैंने तेरी प्रार्थना सुनी और तेरे आँसू देखे हैं; सुन, मैं तेरी आयु पन्द्रह वर्ष और बढ़ा दूँगा।
यशायाह 38:5 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
“जाकर हिज़किय्याह से कहिये, ‘आपके पूर्वज दाविद के परमेश्वर यहोवाह का संदेश यह है: मैंने आपकी विनती सुनी है, आपके आंसू मैंने देखे हैं; अब देखना कि मैं आपके जीवन में पंद्रह वर्ष और बढ़ा रहा हूं.