हग्‍गय 1:14 - Compare All Versions

हग्‍गय 1:14 HERV (पवित्र बाइबल)

तब परमेश्वर यहोवा ने शालतीएल के पुत्र यहूदा के शासक जरूब्बाबेल को प्रेरित किया और परमेश्वर यहोवा ने यहोसादाक के पुत्र महायाजक यहोशू को भी प्रेरित किया और परमेश्वर यहोवा ने बाकी के सभी लोगों को भी प्रेरित किया। तब वे आये और अपने सर्वशक्तिमान परमेश्वर यहोवा के मंदिर के निर्माण में काम करने लगे।

हग्‍गय 1:14 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

तब प्रभु ने यहूदा प्रदेश के राज्‍यपाल जरूब्‍बाबेल, महापुरोहित यहोशुअ और सब बचे हुए लोगों की आत्‍मा को उभाड़ा। वे आए और

हग्‍गय 1:14 HHBD (Hindi Holy Bible)

और यहोवा ने शालतीएल के पुत्र जरूब्बाबेल को जो यहूदा का अधिपति था, और यहोसादाक के पुत्र यहोशू महायाजक को, और सब बचे हुए लोगों के मन को उभार का उत्साह से भर दिया कि वे आकर अपने परमेश्वर, सेनाओं के यहोवा के भवन को बनाने में लग जाएं।

हग्‍गय 1:14 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

और यहोवा ने शालतीएल के पुत्र जरुब्बाबेल को जो यहूदा का अधिपति था, और यहोसादाक के पुत्र यहोशू महायाजक को, और सब बचे हुए लोगों के मन को उभार कर उत्साह से भर दिया कि वे आकर अपने परमेश्‍वर, सेनाओं के यहोवा के भवन को बनाने में लग जाएँ।

हग्‍गय 1:14 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

और यहोवा ने शालतीएल के पुत्र जरुब्बाबेल को जो यहूदा का अधिपति था, और यहोसादाक के पुत्र यहोशू महायाजक को, और सब बचे हुए लोगों के मन को उभारकर उत्साह से भर दिया कि वे आकर अपने परमेश्वर, सेनाओं के यहोवा के भवन को बनाने में लग गए।

हग्‍गय 1:14 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

तब यहोवाह ने यहूदिया के राज्यपाल शिअलतिएल के पुत्र ज़ेरुब्बाबेल, और यहोत्सादाक के पुत्र महापुरोहित यहोशू तथा सारे बचे हुए लोगों की आत्मा को उभारा. वे सब आए और सर्वशक्तिमान यहोवाह, अपने परमेश्वर के भवन के निर्माण का कार्य शुरू किए