उत्पत्ति 45:4 - Compare All Versions
उत्पत्ति 45:4 HERV (पवित्र बाइबल)
इसलिए यूसुफ ने अपने भाईयों से फिर कहा, “मेरे पास आओ।” इसलिए यूसुफ के भाई निकट गए और यूसुफ ने उनसे कहा, “मैं आप लोगों का भाई यूसुफ हूँ। मैं वहीं हूँ जिसे मिस्रियों के हाथ आप लोगों ने दास के रूप में बेचा था।
उत्पत्ति 45:4 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, ‘कृपया मेरे निकट आओ।’ वे निकट आए। उसने कहा, ‘मैं तुम्हारा भाई यूसुफ हूँ, जिसे तुमने मिस्र देश आने वाले व्यापारियों को बेच दिया था।
उत्पत्ति 45:4 HHBD (Hindi Holy Bible)
फिर यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, मेरे निकट आओ। यह सुनकर वे निकट गए। फिर उसने कहा, मैं तुम्हारा भाई यूसुफ हूं, जिस को तुम ने मिस्र आनेहारों के हाथ बेच डाला था।
उत्पत्ति 45:4 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा,* “मेरे निकट आओ।” यह सुनकर वे निकट गए। फिर उसने कहा, “मैं तुम्हारा भाई यूसुफ हूँ, जिसको तुम ने मिस्र आने वालों के हाथ बेच डाला था।
उत्पत्ति 45:4 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, “मेरे निकट आओ।” यह सुनकर वे निकट गए। फिर उसने कहा, “मैं तुम्हारा भाई यूसुफ हूँ, जिसको तुम ने मिस्र आनेवालों के हाथ बेच डाला था। (प्रेरि. 7:9)
उत्पत्ति 45:4 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
तब योसेफ़ ने अपने भाइयों से अनुरोध किया, “मेरे निकट आइए” वे उनके निकट गए तब योसेफ़ ने उनसे कहा, मैं आप लोगों का भाई योसेफ़ हूं, जिन्हें आप लोगों ने मिस्र देश से आनेवाले व्यापारियों के हाथों में बेच दिया था!