उत्पत्ति 41:46
उत्पत्ति 41:46 पवित्र बाइबल (HERV)
यूसुफ उस समय तीस वर्ष का था जब वह मिस्र के सम्राट की सेवा करने लगा। यूसुफ ने पूरे मिस्र देश में यात्राएँ कीं।
उत्पत्ति 41:46 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
जब यूसुफ ने मिस्र देश के राजा फरओ की सेवा में प्रवेश किया तब वह तीस वर्ष का था। वह फरओ के दरबार से निकलकर समस्त मिस्र देश में दौरा करने लगा।
उत्पत्ति 41:46 Hindi Holy Bible (HHBD)
जब यूसुफ मिस्र के राजा फिरौन के सम्मुख खड़ा हुआ, तब वह तीस वर्ष का था। सो वह फिरौन के सम्मुख से निकलकर मिस्र के सारे देश में दौरा करने लगा।
उत्पत्ति 41:46 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
जब यूसुफ मिस्र के राजा फ़िरौन के सम्मुख खड़ा हुआ, तब वह तीस वर्ष का था। वह फ़िरौन के सम्मुख से निकलकर सारे मिस्र देश में दौरा करने लगा।