उत्‍पत्ति 21:2 - Compare All Versions

उत्‍पत्ति 21:2 HERV (पवित्र बाइबल)

सारा गर्भवती हुई और बुढ़ापे में इब्राहीम के लिए एक बच्चा जनी। सही समय पर जैसा परमेश्वर ने वचन दिया था वैसा ही हुआ।

उत्‍पत्ति 21:2 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

सारा गर्भवती हुई। उसने उसी निर्धारित समय पर, जिसके विषय में परमेश्‍वर ने कहा था, अब्राहम से उसकी वृद्धावस्‍था में पुत्र को जन्‍म दिया।

उत्‍पत्ति 21:2 HHBD (Hindi Holy Bible)

सो सारा को इब्राहीम से गर्भवती हो कर उसके बुढ़ापे में उसी नियुक्त समय पर जो परमेश्वर ने उससे ठहराया था एक पुत्र उत्पन्न हुआ।

उत्‍पत्ति 21:2 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

सारा अब्राहम से गर्भवती हुई; और उसके बुढ़ापे में उसी नियुक्‍त समय पर जो परमेश्‍वर ने उस से ठहराया था, एक पुत्र उत्पन्न हुआ।

उत्‍पत्ति 21:2 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

सारा अब्राहम से गर्भवती होकर उसके बुढ़ापे में उसी नियुक्त समय पर जो परमेश्वर ने उससे ठहराया था, एक पुत्र उत्पन्न हुआ।

उत्‍पत्ति 21:2 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

साराह गर्भवती हुईं और उन्होंने अब्राहाम की वृद्धावस्था में, परमेश्वर के नियुक्त किए गये समय में एक बेटे को जन्म दिया.