उत्पत्ति 21:12 - Compare All Versions
उत्पत्ति 21:12 HERV (पवित्र बाइबल)
किन्तु परमेश्वर ने इब्राहीम से कहा, “उस लड़के के बारे में दुःखी मत होओ। उस दासी स्त्री के बारे में भी दुःखी मत होओ। जो सारा चाहती है तुम वही करो। तुम्हारा वंश इसहाक के वंश से चलेगा।
उत्पत्ति 21:12 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्वर ने अब्राहम से कहा, ‘तू बालक और अपनी दासी के कारण बुरा मत मान। जो बातें सारा तुझसे कहती है, उनको सुन। क्योंकि इसहाक द्वारा तेरे वंशजों में तेरा नाम बना रहेगा।
उत्पत्ति 21:12 HHBD (Hindi Holy Bible)
तब परमेश्वर ने इब्राहीम से कहा, उस लड़के और अपनी दासी के कारण तुझे बुरा न लगे; जो बात सारा तुझ से कहे, उसे मान, क्योंकि जो तेरा वंश कहलाएगा सो इसहाक ही से चलेगा।
उत्पत्ति 21:12 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु परमेश्वर ने अब्राहम से कहा, “उस लड़के और अपनी दासी के कारण तुझे बुरा न लगे; जो बात सारा तुझ से कहे, उसे मान, क्योंकि जो तेरा वंश कहलाएगा वह इसहाक ही से चलेगा।
उत्पत्ति 21:12 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब परमेश्वर ने अब्राहम से कहा, “उस लड़के और अपनी दासी के कारण तुझे बुरा न लगे; जो बात सारा तुझ से कहे, उसे मान, क्योंकि जो तेरा वंश कहलाएगा सो इसहाक ही से चलेगा। (इब्रा. 11:18, रोम. 9:7)
उत्पत्ति 21:12 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु परमेश्वर ने अब्राहाम से कहा, “उन लड़के और दासी के बारे में सोचकर परेशान मत होइए, जो कुछ साराह आपसे कहें, उसे सुन लीजिए क्योंकि आपके वंशज यित्सहाक के माध्यम से नामित होंगे.