गलातियों 3:26-29 - Compare All Versions

गलातियों 3:26-29 HERV (पवित्र बाइबल)

यीशु मसीह में विश्वास के कारण तुम सभी परमेश्वर की संतान हो। क्योंकि तुम सभी जिन्होंने मसीह का बपतिस्मा ले लिया है, मसीह में समा गये हो। सो अब किसी में कोई अन्तर नहीं रहा न कोई यहूदी रहा, न ग़ैर यहूदी, न दास रहा, न स्वतन्त्र, न पुरुष रहा, न स्त्री, क्योंकि मसीह यीशु में तुम सब एक हो। और क्योंकि तुम मसीह के हो तो फिर तुम इब्राहीम के वंशज हो, और परमेश्वर ने जो वचन इब्राहीम को दिया था, उस वचन के उत्तराधिकारी हो।

गलातियों 3:26-29 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

क्‍योंकि आप लोग सब-के-सब येशु मसीह में विश्‍वास करने के कारण परमेश्‍वर की संतान हैं; क्‍योंकि जितने लोगों ने मसीह का बपतिस्‍मा ग्रहण किया, उन्‍होंने मसीह को धारण किया है। अब न तो कोई यहूदी है और न यूनानी, न तो कोई दास है और न स्‍वतन्‍त्र, न तो कोई पुरुष है और न स्‍त्री-आप सब येशु मसीह में एक हो गये हैं। यदि आप लोग मसीह के हैं, तो अब्राहम के वंशज हैं और प्रतिज्ञा के अनुसार उत्तराधिकारी।

गलातियों 3:26-29 HHBD (Hindi Holy Bible)

क्योंकि तुम सब उस विश्वास करने के द्वारा जो मसीह यीशु पर है, परमेश्वर की सन्तान हो। और तुम में से जितनों ने मसीह में बपतिस्मा लिया है उन्होंने मसीह को पहिन लिया है। अब न कोई यहूदी रहा और न यूनानी; न कोई दास, न स्वतंत्र; न कोई नर, न नारी; क्योंकि तुम सब मसीह यीशु में एक हो। और यदि तुम मसीह के हो, तो इब्राहीम के वंश और प्रतिज्ञा के अनुसार वारिस भी हो॥

गलातियों 3:26-29 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

क्योंकि तुम सब उस विश्‍वास के द्वारा जो मसीह यीशु पर है, परमेश्‍वर की सन्तान हो। और तुम में से जितनों ने मसीह में बपतिस्मा लिया है उन्होंने मसीह को पहिन लिया है। अब न कोई यहूदी रहा और न यूनानी, न कोई दास न स्वतंत्र, न कोई नर न नारी, क्योंकि तुम सब मसीह यीशु में एक हो। और यदि तुम मसीह के हो तो अब्राहम के वंश और प्रतिज्ञा के अनुसार वारिस भी हो।

गलातियों 3:26-29 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

क्योंकि तुम सब उस विश्वास करने के द्वारा जो मसीह यीशु पर है, परमेश्वर की सन्तान हो। और तुम में से जितनों ने मसीह में बपतिस्मा लिया है उन्होंने मसीह को पहन लिया है। अब न कोई यहूदी रहा और न यूनानी; न कोई दास, न स्वतंत्र; न कोई नर, न नारी; क्योंकि तुम सब मसीह यीशु में एक हो। और यदि तुम मसीह के हो, तो अब्राहम के वंश और प्रतिज्ञा के अनुसार वारिस भी हो।

गलातियों 3:26-29 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

इसलिये आप सब मसीह येशु में विश्वास द्वारा परमेश्वर की संतान हैं, आप सबने जो मसीह में बापतिस्मा लिया है, मसीह को धारण कर लिया है. इसलिये अब न कोई यहूदी है, न कोई गैर-यहूदि; न कोई स्वतंत्र है, न कोई दास और न कोई पुरुष है, न कोई स्त्री क्योंकि आप सब मसीह येशु में एक हैं. यदि आप लोग मसीह के हैं, तो आप लोग अब्राहाम के वंशज हैं, परमेश्वर की प्रतिज्ञा के वारिस.