गलातियों 2:21 - Compare All Versions

गलातियों 2:21 HERV (पवित्र बाइबल)

मैं परमेश्वर के अनुग्रह को नहीं नकार रहा हूँ, किन्तु यदि धार्मिकता व्यवस्था के विधान के द्वारा परमेश्वर से नाता जुड़ा पाता तो मसीह बेकार ही अपने प्राण क्यों देता।

गलातियों 2:21 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

मैं परमेश्‍वर के अनुग्रह का तिरस्‍कार नहीं कर सकता। यदि व्‍यवस्‍था द्वारा मनुष्‍य धार्मिक ठहर सकता है, तो मसीह व्‍यर्थ ही मरे।

गलातियों 2:21 HHBD (Hindi Holy Bible)

मैं परमेश्वर के अनुग्रह को व्यर्थ नहीं ठहराता, क्योंकि यदि व्यवस्था के द्वारा धामिर्कता होती, तो मसीह का मरना व्यर्थ होता॥

गलातियों 2:21 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

मैं परमेश्‍वर के अनुग्रह को व्यर्थ नहीं ठहराता; क्योंकि यदि व्यवस्था के द्वारा धार्मिकता होती, तो मसीह का मरना व्यर्थ होता।

गलातियों 2:21 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

मैं परमेश्वर के अनुग्रह को व्यर्थ नहीं ठहराता, क्योंकि यदि व्यवस्था के द्वारा धार्मिकता होती, तो मसीह का मरना व्यर्थ होता।

गलातियों 2:21 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

मैं परमेश्वर के अनुग्रह को व्यर्थ नहीं कर रहा, क्योंकि यदि व्यवस्था के द्वारा धार्मिकता हासिल की जा सकती, तब तो मसीह का प्राण त्यागना व्यर्थ हो जाता!”