यहेजकेल 21:27 - Compare All Versions
यहेजकेल 21:27 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं तेरे मुकुट को नष्ट कर दूंगा, हां निस्सन्देह मैं उसको नष्ट कर दूंगा। मैं उसका नामोनिशान मिटा दूंगा। हां, जब उसका वास्तविक स्वामी आएगा तब मैं वह उसको दे दूंगा।
यहेजकेल 21:27 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं उसको उलट दूँगा और उलट पुलट कर दूँगा; हाँ उलट दूँगा और जब तक उसका अधिकारी न आए तब तक वह उलटा हुआ रहेगा; तब मैं उसे दे दूँगा।
यहेजकेल 21:27 HHBD (Hindi Holy Bible)
मैं इस को उलट दूंगा और उलट पुलट कर दूंगा; हां उलट दूंगा और जब तक उसका अधिकारी न आए तब तक वह उलटा हुआ रहेगा; तब मैं उसे दे दूंगा।
यहेजकेल 21:27 HERV (पवित्र बाइबल)
मैं उस नगर को पूरी तरह नष्ट करुँगा! किन्तु यह तब तक नहीं होगा जब तक उपयुक्त व्यक्ति नया राजा नहीं होता। तब मैं उसे (बाबुल के राजा को) नगर पर अधिकार करने दूँगा।”
यहेजकेल 21:27 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं इसको उलट दूँगा और उलट-पुलट कर दूँगा; हाँ उलट दूँगा और जब तक उसका अधिकारी न आए तब तक वह उलटा हुआ रहेगा; तब मैं उसे दे दूँगा।
यहेजकेल 21:27 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
विनाश! विनाश! मैं इसका विनाश कर दूंगा! मुकुट वापस नहीं दिया जाएगा, जब तक कि वह न आ जाएं, जो इसके सही हकदार हैं; उन्हें मैं यह दे दूंगा.’