यहेजकेल 21:26 - Compare All Versions

यहेजकेल 21:26 HERV (पवित्र बाइबल)

मेरा स्वामी यहोवा यह सन्देश देता है, “पगड़ी उतारो! मुकुट उतारो! परिवर्तन का समय आ पहुँचा है! महत्वपूर्ण प्रमुख नीचे लाए जाएंगे और जो लोग महत्वपूर्ण नहीं है, वे महत्वपूर्ण बनेंगे।

यहेजकेल 21:26 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: तू अपनी पगड़ी उतार दे। अपने सिर से मुकुट अलग कर। तू पहले जैसा अधिपति नहीं रहा। जो नीचा है, उसे ऊंचा कर; और जो ऊंचा है, उसे नीचा।

यहेजकेल 21:26 HHBD (Hindi Holy Bible)

तेरे विषय में परमेश्वर यहोवा यों कहता है, पगड़ी उतार, और मुकुट भी उतार दे; वह ज्यों का त्यों नहीं रहने का; जो नीचा है उसे ऊंचा कर और जो ऊंचा है उसे नीचा कर।

यहेजकेल 21:26 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

तेरे विषय में परमेश्‍वर यहोवा यों कहता है : पगड़ी उतार, और मुकुट भी उतार दे; वह ज्यों का त्यों नहीं रहने का; जो नीचा है उसे ऊँचा कर और जो ऊँचा है उसे नीचा कर।

यहेजकेल 21:26 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

तेरे विषय में परमेश्वर यहोवा यह कहता है: पगड़ी उतार, और मुकुट भी उतार दे; वह ज्यों का त्यों नहीं रहने का; जो नीचा है उसे ऊँचा कर और जो ऊँचा है उसे नीचा कर। (भज. 75:7)

यहेजकेल 21:26 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

सार्वभौम यहोवाह का यह कहना है: अपनी पगड़ी उतार दीजिए, मुकुट को हटा दीजिए. जैसे स्थिति पहले थी, वैसे अब न रहेगी: नीचे दर्जे के लोग ऊंचे किए जाएंगे और जो ऊंचे दर्जे के हैं, वे नीचे किए जाएंगे.