यहेजकेल 18:21 - Compare All Versions
यहेजकेल 18:21 HERV (पवित्र बाइबल)
“इस स्थिति में यदि कोई बुरा व्यक्ति अपना जीवन—क्रम परिवर्तित करता है तो वह जीवित रहेगा, मरेगा नहीं वह व्यक्ति अपने किये पापों को फिर करना छोड़ सकता है। वह बहुत सावधानी से मेरे सभी नियमों का पालन करना आरम्भ कर सकता है। वह न्यायशील और भला हो सकता है।
यहेजकेल 18:21 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘किन्तु यदि पाप करनेवाला दुर्जन अपने कुकर्म के मार्ग को छोड़ दे, और मेरी संविधियों का पालन करने लगे; यदि वह न्याय और धर्म के अनुरूप आचरण करने लगे तो वह मरेगा नहीं, वरन् जीवित रहेगा।
यहेजकेल 18:21 HHBD (Hindi Holy Bible)
परन्तु यदि दुष्ट जन अपने सब पापों से फिर कर, मेरी सब विधियों का पालन करे और न्याय और धर्म के काम करे, तो वह न मरेगा; वरन जीवित ही रहेगा।
यहेजकेल 18:21 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु यदि दुष्ट जन अपने सब पापों से फिरकर, मेरी सब विधियों का पालन करे और न्याय और धर्म के काम करे, तो वह न मरेगा; वरन् जीवित ही रहेगा।
यहेजकेल 18:21 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु यदि दुष्ट जन अपने सब पापों से फिरकर, मेरी सब विधियों का पालन करे और न्याय और धर्म के काम करे, तो वह न मरेगा; वरन् जीवित ही रहेगा।
यहेजकेल 18:21 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
“पर यदि कोई दुष्ट व्यक्ति अपने सब पापों को छोड़ देते हैं और मेरे नियमों का पालन करते हैं, और वह काम करते हैं जो उचित और सही है, तो वह व्यक्ति निश्चय जीवित रहेंगे; वह न मरेंगे.