निर्गमन 35:21 - Compare All Versions

निर्गमन 35:21 HERV (पवित्र बाइबल)

सभी लोग जो भेंट चढ़ाना चाहते थे आए और यहोवा के लिए भेंट लाए। ये भेंटे मिलापवाले तम्बू को बनाने, तम्बू की सभी चीज़ों, और विशेष वस्त्र बनाने के काम में लाई गईं।

निर्गमन 35:21 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

प्रत्‍येक मनुष्‍य, जिसका हृदय उल्‍लसित हुआ, जिसकी आत्‍मा ने स्‍वेच्‍छा से देने को प्रेरित किया, वह मिलन-शिविर के उपयोग के लिए, उसकी समस्‍त सेवाओं और पवित्र पोशाकों के लिए प्रभु की भेंट ले आया।

निर्गमन 35:21 HHBD (Hindi Holy Bible)

और जितनों को उत्साह हुआ, और जितनों के मन में ऐसी इच्छा उत्पन्न हुई थी, वे मिलाप वाले तम्बू के काम करने और उसकी सारी सेवकाई और पवित्र वस्त्रों के बनाने के लिये यहोवा की भेंट ले आने लगे।

निर्गमन 35:21 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

और जितनों को उत्साह हुआ और जितनों के मन में ऐसी इच्छा उत्पन्न हुई थी, वे मिलापवाले तम्बू के काम करने और उसकी सारी सेवा और पवित्र वस्त्रों के बनाने के लिये यहोवा की भेंट ले आने लगे।

निर्गमन 35:21 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

और जितनों को उत्साह हुआ, और जितनों के मन में ऐसी इच्छा उत्पन्न हुई थी, वे मिलापवाले तम्बू के काम करने और उसकी सारी सेवकाई और पवित्र वस्त्रों के बनाने के लिये यहोवा की भेंट ले आने लगे।

निर्गमन 35:21 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

जिनका मन आनंद से भर गया वे अपनी इच्छा से मिलनवाले तंबू के बनाने के कार्य के लिये और सेवकाई में और पवित्र वस्त्र बनाने के लिए यहोवाह के लिए भेंट लाने लगे.