निर्गमन 30:6 - Compare All Versions

निर्गमन 30:6 HERV (पवित्र बाइबल)

वेदी को विशेष पर्दे के सामने रखो। साक्षीपत्र का सन्दूक उस पर्दे के दूसरी ओर है। उस सन्दूक को ढकने वाले ढक्कन के सामने वेदी रहेगी। यही वह स्थान है जहाँ मैं तुमसे मिलूँगा।

निर्गमन 30:6 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

वेदी को साक्षी-मंजूषा के सामने लटके हुए अन्‍त:पट के आगे रखना, अर्थात् साक्षी-मंजूषा पर रखे हुए दया-आसन के आगे, जहाँ मैं तुझ से मिला करूँगा।

निर्गमन 30:6 HHBD (Hindi Holy Bible)

और तू उसको उस पर्दे के आगे रखना जो साक्षीपत्र के सन्दूक के साम्हने है, अर्थात प्रायश्चित्त वाले ढकने के आगे जो साक्षीपत्र के ऊपर है, वहीं मैं तुझ से मिला करूंगा।

निर्गमन 30:6 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

और तू उसको उस परदे के आगे रखना जो साक्षीपत्र के सन्दूक के सामने है, अर्थात् प्रायश्‍चित्त वाले ढकने के आगे जो साक्षीपत्र के ऊपर है, वहीं मैं तुझ से मिला करूँगा।

निर्गमन 30:6 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

और तू उसको उस पर्दे के आगे रखना जो साक्षीपत्र के सन्दूक के सामने है, अर्थात् प्रायश्चितवाले ढकने के आगे जो साक्षीपत्र के ऊपर है, वहीं मैं तुझ से मिला करूँगा।

निर्गमन 30:6 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

वेदी को उस पर्दे के सामने रखें, करार की पट्टियां के संदूक के पास है, अर्थात् करुणासन के आगे जो करार की पट्टियों के ऊपर है, वहीं मैं आपसे मिला करूंगा.