निर्गमन 24:8 - Compare All Versions

निर्गमन 24:8 HERV (पवित्र बाइबल)

तब मूसा ने खून को लिया और उसे लोगों पर छिड़का। उसने कहा, “यह खून बताता है कि यहोवा ने तुम्हारे साथ विशेष साक्षीपत्र स्थापित किया। ये नियम जो यहोवा ने दिए है वे साक्षीपत्र को स्पष्ट करते हैं।”

निर्गमन 24:8 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

मूसा ने रक्‍त लिया और उसको लोगों पर छिड़ककर उनसे कहा, ‘देखो, यह उस विधान का रक्‍त है, जिसे प्रभु ने इन सब वचनों के आधार पर तुम्‍हारे साथ स्‍थापित किया है।’

निर्गमन 24:8 HHBD (Hindi Holy Bible)

तब मूसा ने लोहू को ले कर लोगों पर छिड़क दिया, और उन से कहा, देखो, यह उस वाचा का लोहू है जिसे यहोवा ने इन सब वचनों पर तुम्हारे साथ बान्धी है।

निर्गमन 24:8 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

तब मूसा ने लहू लेकर लोगों पर छिड़क दिया, और उन से कहा, “देखो, यह उस वाचा का लहू है, जिसे यहोवा ने इन सब वचनों पर तुम्हारे साथ बाँधी है।”

निर्गमन 24:8 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

तब मूसा ने लहू को लेकर लोगों पर छिड़क दिया, और उनसे कहा, “देखो, यह उस वाचा का लहू है जिसे यहोवा ने इन सब वचनों पर तुम्हारे साथ बाँधी है।”

निर्गमन 24:8 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

तब मोशेह ने रक्त लेकर लोगों पर छिड़का और कहा, “इन सभी वचनों के अनुसार यह उस वाचा का रक्त है, जो आप लोगों के साथ यहोवाह ने बांधी है.”