निर्गमन 2:11
निर्गमन 2:11 पवित्र बाइबल (HERV)
मूसा बड़ा हुआ और युवक हो गया। उसने देखा कि उसके हिब्रू लोग अत्यन्त कठिन काम करने के लिए विवश किए जा रहे हैं। एक दिन मूसा ने एक मिस्री व्यक्ति द्वारा एक हिब्रू व्यक्ति को पिटते देखा।
निर्गमन 2:11 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
जब मूसा जवान हुए तब एक दिन यह घटना घटी। वह अपने जाति-भाइयों के पास गए। उन्होंने अपने जाति-भाइयों को भारी बोझ से लदे हुए देखा। उन्होंने यह भी देखा कि एक मिस्र निवासी उनके एक इब्रानी भाई को मार रहा है।
निर्गमन 2:11 Hindi Holy Bible (HHBD)
उन दिनों में ऐसा हुआ कि जब मूसा जवान हुआ, और बाहर अपने भाई बन्धुओं के पास जा कर उनके दु:खों पर दृष्टि करने लगा; तब उसने देखा, कि कोई मिस्री जन मेरे एक इब्री भाई को मार रहा है।
निर्गमन 2:11 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
ऐसा हुआ कि जब मूसा जवान हुआ, और बाहर अपने भाई–बन्धुओं के पास जाकर उनके दु:खों पर दृष्टि करने लगा; तब उसने देखा कि एक मिस्री जन उसके एक इब्री भाई को मार रहा है।