एस्‍तर 4:8 - Compare All Versions

एस्‍तर 4:8 HERV (पवित्र बाइबल)

मोर्दकै ने हताक को यहूदियों की हत्या के लिये राजा के आदेश पत्र की एक प्रति भी दी। वह आदेश पत्र शूशन नगर में हर कहीं भेजा गया था। मोर्दकै यह चाहता था कि वह उस पत्र को एस्तेर को दिखा दे और हर बात उसे पूरी तरह बता दे और उसने उससे यह भी कहा कि वह एस्तेर को राजा के पास जाकर मोर्दकै और उसके अपने लोगों के लिये दया की याचना करने को प्रेरित करे।

एस्‍तर 4:8 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

शूशन नगर में बसनेवाले यहूदियों का विनाश करने के लिए जो आदेश-पत्र भेजा गया था, उसकी एक प्रति भी मोरदकय ने हताख को दी ताकि वह एस्‍तर को दिखा दे, और उसका विवरण भी उसको बता दे। मोरदकय ने हताख के माध्‍यम से एस्‍तर को आदेश दिया कि वह अपनी कौम के भाई-बन्‍धुओं के प्राण बचाने के लिए सम्राट के पास जाए, और उससे अनुनय-विनय करे और उसके सम्‍मुख निवेदन करे।

एस्‍तर 4:8 HHBD (Hindi Holy Bible)

फिर यहूदियों को विनाश करने की जो आज्ञा शूशन में दी गई थी, उसकी एक नकल भी उसने हताक के हाथ में, एस्तेर को दिखाने के लिये दी, और उसे सब हाल बताने, और यह आज्ञा देने को कहा, कि भीतर राजा के पास जा कर अपने लोगों के लिये गिड़गिड़ाकर बिनती करे।

एस्‍तर 4:8 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

फिर यहूदियों का विनाश करने की जो आज्ञा शूशन में दी गई थी, उसकी एक नकल भी उसने हताक के हाथ में, एस्तेर को दिखाने के लिये दी, और उसे सब हाल बताने, और यह आज्ञा देने को कहा, कि भीतर राजा के पास जाकर अपने लोगों के लिये गिड़गिड़ाकर विनती करे।

एस्‍तर 4:8 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

फिर यहूदियों को विनाश करने की जो आज्ञा शूशन में दी गई थी, उसकी एक नकल भी उसने हताक के हाथ में, एस्तेर को दिखाने के लिये दी, और उसे सब हाल बताने, और यह आज्ञा देने को कहा, कि भीतर राजा के पास जाकर अपने लोगों के लिये गिड़गिड़ाकर विनती करे।

एस्‍तर 4:8 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

मोरदकय ने तो उन्हें उस राजाज्ञा जो शूशन नगर में उनके नाश के लिए निकाली जा चुकी थी, उसकी एक नकल भी इस उद्देश्य से सौंप दी, कि हाथाख उसे एस्तेर को दिखा दें तथा उन्हें इस विषय की सूचना प्राप्‍त हो सके; और एस्तेर राजा से उनके कृपा की याचना करें तथा राजा के सामने अपने लोगों का पक्ष समर्थन कर सकें.