एस्तर 2:6 - सभी संस्करणों की तुलना करें
एस्तर 2:6 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मोरदकय उन निष्कासित बन्दियों में से एक था, जिनको बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्सर यहूदा प्रदेश के राजा यकोन्याह के साथ यरूशलेम नगर से बन्दी बनाकर ले गया था।
एस्तर 2:6 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह उन बन्दियों के साथ यरूशलेम से बँधुआई में गया था, जिन्हें बेबीलोन का राजा नबूकदनेस्सर, यहूदा के राजा यकोन्याह के संग बन्दी बना करके ले गया था।
एस्तर 2:6 HHBD (Hindi Holy Bible)
वह उन बन्धुओं के साथ यरूशलेम से बन्धुआई में गया था, जिन्हें बाबेल का राजा नबूकदनेस्सर, यहूदा के राजा यकोन्याह के संग बन्धुआ कर के ले गया था।
एस्तर 2:6 HERV (पवित्र बाइबल)
उस को यरूशलेम से बाबेल का राजा नबूकदनेस्सर बंदी बना कर ले गया था। वह यहूदा के राजा यकोन्याह के साथ उस दल में था जिसे बंदी बना लिया गया था।
एस्तर 2:6 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह उन बन्दियों के साथ यरूशलेम से बँधुआई में गया था, जिन्हें बाबेल का राजा नबूकदनेस्सर, यहूदा के राजा यकोन्याह के संग बन्दी बना के ले गया था।
एस्तर 2:6 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
वह यहूदिया के राजा यकोनियाह के साथ येरूशलेम से अन्य बंदियों के साथ बंधुआई में गए हुए थे, जिन्हें बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र बंदी बनाकर ले गए थे.