इफिसियों 6:13 - Compare All Versions

इफिसियों 6:13 HERV (पवित्र बाइबल)

इसलिए परमेश्वर के सम्पूर्ण कवच को धारण करो ताकि जब बुरे दिन आयें तो जो कुछ सम्भव है, उसे कर चुकने के बाद तुम दृढ़तापूर्वक अडिग रह सको।

इफिसियों 6:13 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

इसलिए आप परमेश्‍वर के अस्‍त्र-शस्‍त्र से सुसज्‍जित हों, जिससे आप दुर्दिन में शत्रु का सामना करने में समर्थ हों और अन्‍त तक अपना कर्त्तव्‍य पूरा कर विजय प्राप्‍त करें।

इफिसियों 6:13 HHBD (Hindi Holy Bible)

इसलिये परमेश्वर के सारे हथियार बान्ध लो, कि तुम बुरे दिन में साम्हना कर सको, और सब कुछ पूरा करके स्थिर रह सको।

इफिसियों 6:13 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

इसलिये परमेश्‍वर के सारे हथियार बाँध लो कि तुम बुरे दिन में सामना कर सको, और सब कुछ पूरा करके स्थिर रह सको।

इफिसियों 6:13 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

इसलिए परमेश्वर के सारे हथियार बाँध लो कि तुम बुरे दिन में सामना कर सको, और सब कुछ पूरा करके स्थिर रह सको।

इफिसियों 6:13 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

इसलिये स्थिर खड़े रहने के लिए सभी ज़रूरतों को पूरी कर परमेश्वर के सभी अस्त्र-शस्त्रों से स्वयं को सुसज्जित कर लीजिए कि आप लोग उस बुरे दिन में सामना कर सकें.