सभा-उपदेशक 9:10 - Compare All Versions
सभा-उपदेशक 9:10 HERV (पवित्र बाइबल)
हर समय करने के लिये तुम्हारे पास काम है। इसे तुम जितनी उत्तमता से कर सकते हो करो। कब्र में तो कोई काम होगा ही नहीं। वहाँ न तो चिन्तन होगा, न ज्ञान और न विवेक और मृत्यु के उस स्थान को हम सभी तो जा रहे हैं।
सभा-उपदेशक 9:10 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम्हारे हाथ में जो भी काम आए, उसको पूरी शक्ति से करो, क्योंकि अधोलोक में, जहाँ अपनी मृत्यु के बाद तुम जाओगे, न काम है, न विचार। वहाँ न ज्ञान है, न बुद्धि।
सभा-उपदेशक 9:10 HHBD (Hindi Holy Bible)
जो काम तुझे मिले उसे अपनी शक्ति भर करना, क्योंकि अधोलोक में जहां तू जाने वाला है, न काम न युक्ति न ज्ञान और न बुद्धि है॥
सभा-उपदेशक 9:10 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो काम तुझे मिले उसे अपनी शक्ति भर करना, क्योंकि अधोलोक में जहाँ तू जानेवाला है, न काम न युक्ति न ज्ञान और न बुद्धि है।
सभा-उपदेशक 9:10 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो काम तुझे मिले उसे अपनी शक्ति भर करना, क्योंकि अधोलोक में जहाँ तू जानेवाला है, न काम न युक्ति न ज्ञान और न बुद्धि है।
सभा-उपदेशक 9:10 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
अपने सामने आए हर एक काम को पूरी लगन से करिये क्योंकि अधोलोक में जिसकी ओर आप बढ़ रहे हैं, वहां न तो कोई काम या तरकीब, न ज्ञान और न ही बुद्धि है.