दानिएल 9:23 - Compare All Versions

दानिएल 9:23 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

तूने याचना करना आरम्‍भ किया था कि मुझे आदेश प्राप्‍त हुआ। मैं तुझको वही बताने आया हूं, क्‍योंकि तू परमेश्‍वर को परमप्रिय है। अब तू मेरे शब्‍दों को ध्‍यान से सुन और अपने दर्शन को समझ।

दानिएल 9:23 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

जब तू गिड़गिड़ाकर विनती करने लगा, तब ही इसकी आज्ञा निकली, इसलिये मैं तुझे बताने आया हूँ, क्योंकि तू अति प्रिय ठहरा है; इसलिये उस विषय को समझ ले और दर्शन की बात का अर्थ जान ले।

दानिएल 9:23 HHBD (Hindi Holy Bible)

जब तू गिड़गिड़ाकर बिनती करने लगा, तब ही इसकी आज्ञा निकली, इसलिये मैं तुझे बताने आया हूं, क्योंकि तू अति प्रिय ठहरा है; इसलिये उस विषय को समझ ले और दर्शन की बात का अर्थ बूझ ले॥

दानिएल 9:23 HERV (पवित्र बाइबल)

जब तूने पहले प्रार्थना आरम्भ की थी, मुझे तभी आदेश दे दिया गया था और देख मैं तुझे बताने आ गया हूँ। परमेश्वर तुझे बहुत प्रेम करता है! यह आदेश तेरी समझ में आ जायेगा और तू उस दर्शन का अर्थ जान लेगा।

दानिएल 9:23 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

जब तू गिड़गिड़ाकर विनती करने लगा, तब ही इसकी आज्ञा निकली, इसलिए मैं तुझे बताने आया हूँ, क्योंकि तू अति प्रिय ठहरा है; इसलिए उस विषय को समझ ले और दर्शन की बात का अर्थ जान ले।

दानिएल 9:23 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

जब आपने प्रार्थना करनी शुरू की, तभी एक आज्ञा दी गई, जिसे मैं आपको बताने आया हूं, क्योंकि आप बहुत सम्माननीय व्यक्ति हैं. इसलिये इन बातों पर विचार करके दर्शन को समझ लीजिए