दानिएल 6:27 - Compare All Versions

दानिएल 6:27 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

वह संकट से मुक्‍त करता, और प्राणों की रक्षा करता है; वह आकाश में अद्भुत चिह्‍न दिखाता, और पृथ्‍वी पर आश्‍चर्य कर्म करता है। उसी ने सिंहों के मुंह से दानिएल को बचाया।’

दानिएल 6:27 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

जिसने दानिय्येल को सिंहों से बचाया है, वही बचाने और छुड़ानेवाला है; और स्वर्ग में और पृथ्वी पर चिह्नों और चमत्कारों का प्रगट करनेवाला है।”

दानिएल 6:27 HHBD (Hindi Holy Bible)

जिसने दानिय्येल को सिंहों से बचाया है, वही बचाने और छुड़ाने वाला है; और स्वर्ग में और पृथ्वी पर चिन्हों और चमत्कारों का प्रगट करने वाला है।

दानिएल 6:27 HERV (पवित्र बाइबल)

परमेश्वर लोगों को बचाता है और रक्षा करता है। स्वर्ग में और धरती के ऊपर परमेश्वर अद्भुत आश्चर्यपूर्ण कर्म करता है! परमेश्वर ने दानिय्येल को शेरों से बचा लिया।

दानिएल 6:27 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

जिसने दानिय्येल को सिंहों से बचाया है, वही बचाने और छुड़ानेवाला है; और स्वर्ग में और पृथ्वी पर चिन्हों और चमत्कारों का प्रगट करनेवाला है।”

दानिएल 6:27 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

वह छुड़ाते हैं और वह बचाते हैं; वह स्वर्ग और पृथ्वी पर चिन्ह और चमत्कार दिखाते हैं. उन्होंने दानिएल को सिंहों की शक्ति से बचाया है.”