आमोस 9:8 - Compare All Versions
आमोस 9:8 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देखो, मैं तुम्हारा स्वामी-प्रभु, तुम्हारे पापमय राज्य को देख रहा हूं। मैं पृथ्वी की सतह से तुम्हारे राज्य को मिटा दूंगा। पर हां, मैं याकूब वंश को पूर्णत: नष्ट नहीं करूंगा।’ प्रभु ने यह कहा है।
आमोस 9:8 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देखो, परमेश्वर यहोवा की दृष्टि इस पापमय राज्य पर लगी है, और मैं इस को धरती पर से नष्ट करूँगा; तौभी मैं पूरी रीति से याक़ूब के घराने का नाश न करूँगा,” यहोवा की यही वाणी है।
आमोस 9:8 HHBD (Hindi Holy Bible)
देखो, परमेश्वर यहोवा की दृष्टि इस पाप-मय राज्य पर लगी है, और मैं इस को धरती पर से नाश करूंगा; तौभी मैं पूरी रीति से याकूब के घराने को नाश न करूंगा, यहोवा की यही वाणी है।
आमोस 9:8 HERV (पवित्र बाइबल)
मेरे स्वामी यहोवा पापपूर्ण राज्य (इस्राएल) पर दृष्टि रखा है। यहोवा यह कहता है, “मैं पृथ्वी पर से इस्राएल को नष्ट कर दूँगा। किन्तु मैं याकूब के परिवार को पूरी तरह नष्ट नहीं करूँगा।
आमोस 9:8 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
देखो, परमेश्वर यहोवा की दृष्टि इस पापमय राज्य पर लगी है, और मैं इसको धरती पर से नष्ट करूँगा; तो भी मैं पूरी रीति से याकूब के घराने को नाश न करूँगा,” यहोवा की यही वाणी है।
आमोस 9:8 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
“निश्चित रूप से परम प्रभु की आंखें पापमय राज्य पर लगी हुई हैं. मैं धरती पर से इसे नाश कर दूंगा. तौभी, मैं याकोब के वंश को पूरी तरह नाश नहीं करूंगा,” यहोवाह की यह घोषणा है.