सामग्री पर जाएं

प्रेरितों 7:44 - सभी संस्करणों की तुलना करें

प्रेरितों 7:44 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

“वास्‍तव में, निर्जन प्रदेश में हमारे पूर्वजों के पास साक्षी का तम्‍बू था। परमेश्‍वर ने मूसा को इसके विषय में यह आदेश दिया था, ‘तूने जो नमूना देखा है, उसी के अनुसार उसे बनाना।’

प्रेरितों 7:44 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

“साक्षी का तम्बू जंगल में हमारे बापदादों के बीच में था, जैसा उसने ठहराया जिसने मूसा से कहा, ‘जो आकार तू ने देखा है, उसके अनुसार इसे बना।’

प्रेरितों 7:44 HHBD (Hindi Holy Bible)

साक्षी का तम्बू जंगल में हमारे बाप दादों के बीच में था; जैसा उस ने ठहराया, जिस ने मूसा से कहा; कि जो आकर तू ने देखा है, उसके अनुसार इसे बना।

प्रेरितों 7:44 HERV (पवित्र बाइबल)

“साक्षी का तम्बू भी उस वीराने में हमारे पूर्वजों के साथ था। यह तम्बू उसी नमूने पर बनाया गया था जैसा कि उसने देखा था और जैसा कि मूसा से बात करने वाले ने बनाने को उससे कहा था।

प्रेरितों 7:44 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

“साक्षी का तम्बू जंगल में हमारे पूर्वजों के बीच में था; जैसा उसने ठहराया, जिसने मूसा से कहा, ‘जो आकार तूने देखा है, उसके अनुसार इसे बना।’ (निर्ग. 25:1-40, निर्ग. 25:40, निर्ग. 27:21, गिन. 1:50)

प्रेरितों 7:44 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

“बंजर भूमि में गवाही का पवित्र निवासस्थान हमारे पूर्वजों के पास था. इसका निर्माण ठीक-ठीक परमेश्वर द्वारा मोशेह को दिए गए निर्देश के अनुसार किया गया था, जिसका आकार स्वयं मोशेह देख चुके थे.