प्रेरितों 27:17 - Compare All Versions
प्रेरितों 27:17 HERV (पवित्र बाइबल)
फिर रक्षा-नौकाओं को उठाने के बाद जहाज़ को रस्सों से लपेट कर बाँध दिया गया और कहीं सुरतिस के उथले पानी में फँस न जायें, इस डर से उन्होंने पालें उतार दीं और जहाज़ को बहने दिया।
प्रेरितों 27:17 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्होंने उसे ऊपर खींचा और जलयान को नीचे से ले कर ऊपर तक रस्सों से कस कर बाँध दिया। सूरतिस के उथले जल में फँस जाने के भय से उन्होंने पाल उतार कर जलयान को धारा के साथ बहने दिया।
प्रेरितों 27:17 HHBD (Hindi Holy Bible)
मल्लाहों ने उसे उठाकर, अनेक उपाय करके जहाज को नीचे से बान्धा, और सुरितस के चोरबालू पर टिक जाने के भय से पाल और सामान उतार कर, बहते हुए चले गए।
प्रेरितों 27:17 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मल्लाहों ने उसे उठाकर अनेक उपाय करके जहाज को नीचे से बाँधा, और सुरतिस के चोरबालू पर टिक जाने के भय से पाल और सामान उतार कर बहते हुए चले गए।
प्रेरितों 27:17 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मल्लाहों ने उसे उठाकर, अनेक उपाय करके जहाज को नीचे से बाँधा, और सुरतिस के रेत पर टिक जाने के भय से पाल और सामान उतार कर बहते हुए चले गए।
प्रेरितों 27:17 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने जलयान को नीचे से लेकर ऊपर तक रस्सों द्वारा अच्छी रीति से कस दिया और इस आशंका से कि कहीं उनका जलयान सिर्तिस के उथले समुद्र की रेत में फंस न जाए, उन्होंने लंगर को थोड़ा नीचे उतारकर जलयान को हवा के बहाव के साथ साथ बहने के लिए छोड़ दिया.