सामग्री पर जाएं

प्रेरितों 26:26 - सभी संस्करणों की तुलना करें

प्रेरितों 26:26 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

महाराज को इन बातों की जानकारी है, इसलिए मैं उनके सामने निस्‍संकोच बोल रहा हूं। मुझे निश्‍चय है कि इन बातों में एक भी इन से छिपी हुई नहीं है; क्‍योंकि यह घटना किसी अंधेरी कोठरी में नहीं घटी है।

प्रेरितों 26:26 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

राजा भी जिसके सामने मैं निडर होकर बोल रहा हूँ, ये बातें जानता है; और मुझे विश्‍वास है कि इन बातों में से कोई उससे छिपी नहीं, क्योंकि यह घटना किसी कोने में नहीं हुई।

प्रेरितों 26:26 HHBD (Hindi Holy Bible)

राजा भी जिस के साम्हने मैं निडर होकर बोल रहा हूं, ये बातें जानता है, और मुझे प्रतीति है, कि इन बातों में से कोई उस से छिपी नहीं, क्योंकि यह घटना तो कोने में नहीं हुई।

प्रेरितों 26:26 HERV (पवित्र बाइबल)

स्वयं राजा इन बातों को जानता है और मैं मुक्त भाव से उससे कह सकता हूँ। मेरा निश्चय है कि इनमें से कोई भी बात उसकी आँखों से ओझल नहीं है। मैं ऐसा इसलिये कह रहा हूँ कि यह बात किसी कोने में नहीं की गयी।

प्रेरितों 26:26 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

राजा भी जिसके सामने मैं निडर होकर बोल रहा हूँ, ये बातें जानता है, और मुझे विश्वास है, कि इन बातों में से कोई उससे छिपी नहीं, क्योंकि वह घटना तो कोने में नहीं हुई।

प्रेरितों 26:26 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

महाराज तो इन विषयों से परिचित हैं. मैं बड़े आत्मविश्वास के साथ उनसे यह सब कह रहा हूं. मुझे पूरा निश्चय है कि इन विषयों में से कुछ भी उनके लिए नया नहीं है क्योंकि इनमें से कुछ भी गुप्‍त में नहीं किया गया.