प्रेरितों 26:20 - Compare All Versions

प्रेरितों 26:20 HERV (पवित्र बाइबल)

बल्कि उसके विपरीत मैं पहले उन्हें दमिश्क में, फिर यरूशलेम में और यहूदिया के समूचे क्षेत्र में और ग़ैर यहूदियों को भी उपदेश देता रहा कि मनफिराव के, परमेश्वर की ओर मुड़े और मनफिराव के योग्य काम करें।

प्रेरितों 26:20 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

मैंने पहले दमिश्‍क तथा यरूशलेम के लोगों में, और उसके बाद समस्‍त यहूदा प्रदेश तथा ग़ैर-यहूदियों में भी यह प्रचार किया कि वे पश्‍चात्ताप करें, परमेश्‍वर की ओर अभिमुख हो जायें और पश्‍चात्ताप के अनुरूप आचरण करें।

प्रेरितों 26:20 HHBD (Hindi Holy Bible)

परन्तु पहिले दमिश्क के, फिर यरूशलेम के रहने वालों को, तब यहूदिया के सारे देश में और अन्यजातियों को समझाता रहा, कि मन फिराओ और परमेश्वर की ओर फिर कर मन फिराव के योग्य काम करो।

प्रेरितों 26:20 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

परन्तु पहले दमिश्क के, फिर यरूशलेम के, और तब यहूदिया के सारे देश के रहनेवालों को, और अन्यजातियों को समझाता रहा, कि मन फिराओ और परमेश्‍वर की ओर फिर कर मन फिराव के योग्य काम करो।

प्रेरितों 26:20 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

परन्तु पहले दमिश्क के, फिर यरूशलेम के रहनेवालों को, तब यहूदिया के सारे देश में और अन्यजातियों को समझाता रहा, कि मन फिराओ और परमेश्वर की ओर फिरकर मन फिराव के योग्य काम करो।

प्रेरितों 26:20 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

मैंने सबसे पहले दमिश्क नगर में, इसके बाद येरूशलेम तथा सारे यहूदिया प्रदेश तथा गैर-यहूदियों में भी यह प्रचार किया कि वे मन फिराएं और परमेश्वर की ओर लौट आएं तथा अपने परिवर्तित स्वभाव के द्वारा अपने मन फिराव को प्रमाणित करें.