2 राजा 7:1 - Compare All Versions
2 राजा 7:1 HERV (पवित्र बाइबल)
एलीशा ने कहा, “यहोवा की ओर से सन्देश सुनो! यहोवा कहता हैः ‘लगभग इसी समय कल बहुत सी भोजन सामग्री हो जाएगी और यह फिर सस्ती भी हो जाएगी। शोमरोन के फाटक के साथ बाजार में लोग एक डलिया अच्छा आटा या दो डलिया जौ एक शेकेल में खरीद सकेंगें।’”
2 राजा 7:1 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एलीशा ने कहा, ‘प्रभु का वचन सुनिए। प्रभु यों कहता है : कल इसी समय सामरी नगर के प्रवेश-द्वार पर तीन किलो मैदा चांदी के एक सिक्के में बिकेगा। छ: किलो जौ का भाव चांदी का एक सिक्का हो जाएगा।’
2 राजा 7:1 HHBD (Hindi Holy Bible)
तब एलीशा ने कहा, यहोवा का वचन सुनो, यहोवा यों कहता है, कि कल इसी समय शोमरोन के फाटक में सआ भर मैदा एक शेकेल में और दो सआ जव भी एक शेकेल में बिकेगा।
2 राजा 7:1 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब एलीशा ने कहा, “यहोवा का वचन सुनो, यहोवा यों कहता है, ‘कल इसी समय शोमरोन के फाटक में सआ भर मैदा एक शेकेल में और दो सआ जौ भी एक शेकेल में बिकेगा।”
2 राजा 7:1 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब एलीशा ने कहा, “यहोवा का वचन सुनो, यहोवा यह कहता है, ‘कल इसी समय सामरिया के फाटक में सआ भर मैदा एक शेकेल में और दो सआ जौ भी एक शेकेल में बिकेगा।’”
2 राजा 7:1 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
एलीशा ने उन्हें उत्तर दिया, “यहोवाह का संदेश सुनिये: ‘यहोवाह की प्रतिज्ञा है, कल, लगभग इसी समय शमरिया के द्वार पर चांदी के एक शेकेल में सिआ भर मैदा और चांदी के एक शेकेल में दो सिआ जौ बिकने लगेगा.’ ”