2 राजा 6:23
2 राजा 6:23 पवित्र बाइबल (HERV)
इस्राएल के राजा ने अरामी सेना के लिये बहुत सा भोजन तैयार कराया। अरामी सेना ने खाया—पीया। तब इस्राएल के राजा ने अरामी सेना को उनके घर वापस भेज दिया। अरामी सेना अपने स्वामी के पास घर लौट गई। अरामी लोगों ने इसके बाद इस्राएल पर आक्रमण करने के लिये फिर कोई सेना नहीं भेजी।
2 राजा 6:23 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
अत: इस्राएल के राजा ने सीरियाई सैनिकों के लिए भव्य भोज का आयोजन किया। उन्होंने खाया-पीया। तत्पश्चात् इस्राएल प्रदेश के राजा ने उनको विदा कर दिया। वे अपने राजा के पास लौट गए। इस घटना के बाद सीरियाई सेना के छापामार सैनिकों ने फिर इस्राएल प्रदेश पर छापा नहीं मारा।
2 राजा 6:23 Hindi Holy Bible (HHBD)
तब उसने उनके लिये बड़ी जेवनार की, और जब वे खा पी चुके, तब उसने उन्हें बिदा किया, और वे अपने स्वामी के पास चले गए। इसके बाद अराम के दल इस्राएल के देश में फिर न आए।
2 राजा 6:23 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
तब उसने उनके लिये बड़ा भोज किया, और जब वे खा पी चुके, तब उसने उन्हें विदा किया, और वे अपने स्वामी के पास चले गए। इसके बाद अराम के दल इस्राएल के देश में फिर न आए।