2 राजा 5:1
2 राजा 5:1 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
नामान सीरिया देश के राजा का सेनापति था। वह अपने स्वामी की दृष्टि में महान् पुरुष था। उस पर राजा की विशेष कृपा थी; क्योंकि प्रभु ने उसके माध्यम से सीरिया देश को विजय प्रदान की थी। नामान महाबली था; किन्तु वह कुष्ठ-रोगी था।
2 राजा 5:1 सरल हिन्दी बाइबल (HSS)
अराम के राजा की सेना का सेनापति नामान, एक अद्भुत प्रतिभा का व्यक्ति था. वह राजा का प्रियजन और आदर के योग्य व्यक्ति था, क्योंकि उसके द्वारा याहवेह ने अराम को विजय दिलाई थी. वह पराक्रमी, वीर योद्धा था, मगर उसे कुष्ठ रोग था.
2 राजा 5:1 पवित्र बाइबल (HERV)
नामान अराम के राजा की सेना का सेनापति था। नामान अपने राजा के लिए अत्याधिक महत्वपूर्ण था। नामान इसलिये अत्याधिक महत्वपूर्ण था क्योंकि यहोवा ने उसका उपयोग अराम को विजय दिलाने के लिए किया था। नामान एक महान और शक्तिशाली व्यक्ति था, किन्तु वह विकट चर्मरोग से पीड़ित था।
2 राजा 5:1 Hindi Holy Bible (HHBD)
अराम के राजा का नामान नाम सेनापति अपने स्वामी की दृष्टि में बड़ा और प्रतिष्ठित पुरुष था, क्योंकि यहोवा ने उसके द्वारा अरामियों को विजयी किया था, और यह शूरवीर था, परन्तु कोढ़ी था।