2 कुरिन्थियों 13:5 - Compare All Versions

2 कुरिन्थियों 13:5 HERV (पवित्र बाइबल)

यह देखने के लिए अपने आप को परखो कि क्या तुम विश्वासपूर्वक जी रहे हो। अपनी जाँच पड़ताल करो अथवा क्या तुम नहीं जानते कि वह यीशु मसीह तुम्हारे भीतर ही है। यदि ऐसा नहीं है, तो तुम इस परीक्षा में पूरे नहीं उतरे।

2 कुरिन्थियों 13:5 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

आप लोग अपनी ही परीक्षा ले कर देखें कि आप विश्‍वास के अनुरूप जीवन बिताते हैं या नहीं। आप लोग अपनी ही जांच करें। क्‍या आप अपने को नहीं पहचानते कि येशु मसीह आप लोगों में क्रियाशील हैं? यदि नहीं, तो आप जांच में खोटे निकले!

2 कुरिन्थियों 13:5 HHBD (Hindi Holy Bible)

अपने आप को परखो, कि विश्वास में हो कि नहीं; अपने आप को जांचो, क्या तुम अपने विषय में यह नहीं जानते, कि यीशु मसीह तुम में है नहीं तो तुम निकम्मे निकले हो।

2 कुरिन्थियों 13:5 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

अपने आप को परखो कि विश्‍वास में हो कि नहीं। अपने आप को जाँचो। क्या तुम अपने विषय में यह नहीं जानते कि यीशु मसीह तुम में है? नहीं तो तुम जाँच में निकम्मे निकले हो।

2 कुरिन्थियों 13:5 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

अपने आपको परखो, कि विश्वास में हो कि नहीं; अपने आपको जाँचो, क्या तुम अपने विषय में यह नहीं जानते, कि यीशु मसीह तुम में है? नहीं तो तुम निकम्मे निकले हो।

2 कुरिन्थियों 13:5 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

स्वयं को परखिए कि आप लोग विश्वास में हैं या नहीं. अपने आपको जांचिए! क्या आप लोगों को यह अहसास नहीं होता कि मसीह येशु आप लोगों में हैं? यदि नहीं तो आप लोग कसौटी पर खरे नहीं उतरे.