1 राजा 19:20 - Compare All Versions
1 राजा 19:20 HERV (पवित्र बाइबल)
एलीशा ने तुरन्त अपनी बैलों को छोड़ा और एलिय्याह के पीछे दौड़ गया। एलिशा ने कहा, “मुझे अपनी माँ को चूमने दो और पिता से विदा लेने दो। फिर मैं तुम्हारे साथ चलूँगा।” एलिय्याह ने उत्तर दिया, “यह अच्छा है। जाओ, मैं तुम्हें रोकूँगा नहीं।”
1 राजा 19:20 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एलीशा अपने बैल छोड़कर एलियाह के पीछे भागा। उसने कहा, ‘कृपा कर मुझे अपने माता-पिता का विदा-चुम्बन तो लेने दीजिए। उसके बाद मैं आपका अनुसरण करूंगा।’ एलियाह ने कहा, ‘अच्छा, लौट जा! मैं तुझे नहीं रोक रहा हूं।’
1 राजा 19:20 HHBD (Hindi Holy Bible)
तब वह बैलों को छोड़ कर एलिय्याह के पीछे दौड़ा, और कहने लगा, मुझे अपने माता-पिता को चूमने दे, तब मैं तेरे पीछे चलूंगा। उसने कहा, लौट जा, मैं ने तुझ से क्या किया है?
1 राजा 19:20 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह बैलों को छोड़कर एलिय्याह के पीछे दौड़ा और कहने लगा, “मुझे अपने माता–पिता को चूमने दे, तब मैं तेरे पीछे चलूँगा।” उसने कहा, “लौट जा, मैं ने तुझ से क्या किया है?”
1 राजा 19:20 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह बैलों को छोड़कर एलिय्याह के पीछे दौड़ा, और कहने लगा, “मुझे अपने माता-पिता को चूमने दे, तब मैं तेरे पीछे चलूँगा।” उसने कहा, “लौट जा, मैंने तुझ से क्या किया है?” (मत्ती 8:21, लूका 9:61)
1 राजा 19:20 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
एलीशा अपने बैलों को वहीं छोड़ एलियाह के पीछे दौड़े और उन्होंने एलियाह से कहा, “मुझे आज्ञा दीजिए कि मैं अपने पिता और माता का चुंबन ले सकूं; तब लौटकर मैं आपका अनुसरण करूंगा.” एलियाह ने उनसे कहा, “जाइए मैं आपको रोक नहीं रहा.”