राजदूतों 9:17-18

राजदूतों 9:17-18 MYG

तब हनन्याह ने उस घर में जाकर शाऊल पर अपने हाथ रखकर कहा, “भाई शाऊल, प्रभु येशु, जिन्होंने मार्ग में आते समय आपको दर्शन दिया है, उन्हीं ने मुझे आप के पास भेजा है कि आप फिर से देख सकें और परमात्मा की पवित्र आत्मा की शक्‍ति से भर जाएँ।” उसी समय शाऊल की आँखों से पपड़ी जैसी गिरी और वह फिर से देखने लगा। तब वह उठा और उसने समर्पण-स्‍नान लिया।