नीतिवचन 3:13-18
नीतिवचन 3:13-18 HINCLBSI
धन्य है वह मनुष्य जिसको बुद्धि मिल गई है; जिसने समझ को पा लिया है। क्योंकि बुद्धि की प्राप्ति चांदी की प्राप्ति से श्रेष्ठ है; उसकी उपलब्धि सोने से बढ़कर है। बुद्धि मोतियों से अधिक मूल्यवान है। तेरी किसी भी इष्ट वस्तु से उसकी तुलना नहीं हो सकती। उसके दाहिने हाथ में दीर्घायु, और बाएँ हाथ में सम्पत्ति और सम्मान हैं। उसके मार्ग आनन्दमय हैं; उसके पथ सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हैं। जो मनुष्य उसको थामे रहते हैं, उनके लिए वह जीवन का वृक्ष है। उसको कसकर पकड़े रहनेवाले लोग निस्सन्देह सुखी हैं।


