समस्त इस्राएल देश में सुलेमान के बारह क्षेत्रीय प्रशासक थे। वे राजा तथा राजपरिवार के भोजन की व्यवस्था करते थे। प्रत्येक क्षेत्रीय प्रशासक को वर्ष में एक महीने की भोजन-व्यवस्था करनी पड़ती थी। ये उनके तथा उनके क्षेत्र के नाम हैं : एफ्रइम पहाड़ी क्षेत्र में बेन-हूर था। माकस, शालबीम, बेत-शेमश, एलोन और बेत-हानन नगरों के क्षेत्र में बेन-देकर था। अरूबोत में बेन-हेसद। वह सोकोह और हेफेर के सम्पूर्ण क्षेत्र का भी प्रशासक था। दोर जिले में बेन-अबीनादब था, जिसकी पत्नी टाफत सुलेमान की पुत्री थी।
1 राजा 4 पढ़िए
सुनें - 1 राजा 4
शेयर
सभी संस्करणों की तुलना करें: 1 राजा 4:7-11
छंद सहेजें, ऑफ़लाइन पढ़ें, शिक्षण क्लिप देखें, और बहुत कुछ!
होम
बाइबिल
योजनाएँ
वीडियो