रोमियों 8:10-15

रोमियों 8:10-15 HCV

अब इसलिये कि आप लोगों में मसीह वास करते हैं, पाप के कारण शरीर के मृत होने पर भी धार्मिकता के कारण आप लोगों की आत्मा जीवित है यदि आप लोगों में परमेश्वर का आत्मा वास करता है, जिन्होंने येशु को मरे हुओं में से जीवित किया, तो वह, जिन्होंने मसीह को मरे हुओं में से जीवित किया, आप लोगों के नाशमान शरीर को अपने उसी आत्मा के द्वारा, जिनका आप में वास है, जीवित कर देंगे. इसलिये प्रिय भाइयो और बहिनो, हम अब देह के पापमय स्वभाव के कर्ज़दार नहीं हैं कि उसके अनुसार व्यवहार करें. क्योंकि यदि आप लोग पापमय स्वभाव के अनुसार व्यवहार कर रहे हैं तो आप लोग मृत्यु की ओर हैं, किंतु यदि आप लोग पवित्र आत्मा के द्वारा देह के कामों को मारेंगे तो आप लोग जीवित रहेंगे. वे सभी, जो परमेश्वर के आत्मा द्वारा चलाए जाते हैं, परमेश्वर की संतान हैं. आप लोगों को दासत्व की वह आत्मा नहीं दी गई, जो आपको दोबारा भय की ओर ले जाये, परंतु आप लोगों को तो लेपालकपन की आत्मा प्रदान की गई है. इसी की प्रेरणा से हम पुकारते हैं, “अब्बा! पिता!”

रोमियों 8:10-15 के लिए वीडियो

रोमियों 8:10-15 के लिए वचन चित्र

रोमियों 8:10-15 - अब इसलिये कि आप लोगों में मसीह वास करते हैं, पाप के कारण शरीर के मृत होने पर भी धार्मिकता के कारण आप लोगों की आत्मा जीवित है यदि आप लोगों में परमेश्वर का आत्मा वास करता है, जिन्होंने येशु को मरे हुओं में से जीवित किया, तो वह, जिन्होंने मसीह को मरे हुओं में से जीवित किया, आप लोगों के नाशमान शरीर को अपने उसी आत्मा के द्वारा, जिनका आप में वास है, जीवित कर देंगे.
इसलिये प्रिय भाइयो और बहिनो, हम अब देह के पापमय स्वभाव के कर्ज़दार नहीं हैं कि उसके अनुसार व्यवहार करें. क्योंकि यदि आप लोग पापमय स्वभाव के अनुसार व्यवहार कर रहे हैं तो आप लोग मृत्यु की ओर हैं, किंतु यदि आप लोग पवित्र आत्मा के द्वारा देह के कामों को मारेंगे तो आप लोग जीवित रहेंगे.
वे सभी, जो परमेश्वर के आत्मा द्वारा चलाए जाते हैं, परमेश्वर की संतान हैं. आप लोगों को दासत्व की वह आत्मा नहीं दी गई, जो आपको दोबारा भय की ओर ले जाये, परंतु आप लोगों को तो लेपालकपन की आत्मा प्रदान की गई है. इसी की प्रेरणा से हम पुकारते हैं, “अब्बा! पिता!”