रोमियों 7:14-20

रोमियों 7:14-20 HCV

यह तो हमें मालूम ही है कि व्यवस्था आत्मिक है किंतु मैं हूं शारीरिक—पाप के दासत्व में पूरी तरह बिका हुआ! यह इसलिये कि यह मेरी समझ से हमेशा से परे है कि मैं क्या करता हूं—मैं वह नहीं करता, जो मैं करना चाहता हूं परंतु मैं वही करता हूं, जिससे मुझे घृणा है. इसलिये यदि मैं वही सब करता हूं, जो मुझे अप्रिय है, तो मैं व्यवस्था से सहमत हूं और स्वीकार करता हूं कि यह सही है. इसलिये अब ये काम मैं नहीं, परंतु मुझमें बसा हुआ पाप करता है. यह तो मुझे मालूम है कि मुझमें, अर्थात् मेरे शरीर में, अंदर छिपा हुआ ऐसा कुछ भी नहीं जो उत्तम हो. अभिलाषा तो मुझमें है, किंतु उसका करना मुझसे हो नहीं पाता. वह हित, जिसकी मुझमें अभिलाषा है, मुझसे करते नहीं बनता, परंतु मुझसे वह हो जाता है, जिसे मैं करना नहीं चाहता. तब यदि मैं वह करता हूं, जो मैं करना नहीं चाहता, तो वह मैं नहीं, परंतु मुझमें बसा हुआ पाप ही है, जो यह सब करता है.

रोमियों 7:14-20 के लिए वीडियो