गणना 3:5-9

गणना 3:5-9 HCV

फिर यहोवाह ने मोशेह को आज्ञा दी, “लेवी गोत्र को बुलाकर उन्हें अहरोन की उपस्थिति में ले जाइए ताकि वे पुरोहित अहरोन की सहायता के लिए तैयार रहें. वे मिलनवाले तंबू के सामने उपस्थित रहते हुए अहरोन तथा सारे इस्राएल के लिए अपनी सेवा किया करें, जिससे यह उनके लिए साक्षी के पवित्र निवासस्थान की सेवा हो. इस्राएलियों से ज़िम्मेदारियों को निभाने के अलावा वे मिलनवाले तंबू की वस्तुओं का ध्यान रखेंगे, यह उनकी साक्षी के पवित्र निवासस्थान संबंधित सेवा होगी. इस प्रबंध के अंतर्गत आप सारे लेवियों को अहरोन तथा उनके पुत्रों के अधीन कर देंगे, वे सारे इस्राएल में से उन्हें सौंप दिए गए हैं.