गणना 16:1-2

गणना 16:1-2 HCV

इस समय कोराह, जिनके पिता इज़हार थे, जिनके पिता कोहाथ थे, जो लेवी के पुत्र थे; तथा कुछ रियूबेनवंशी—दाथान और अबीराम, जो एलियाब के पुत्र थे; तथा ओन, जो पेलेथ के पुत्र थे, अवज्ञाकारी हो गए. इन्होंने मोशेह के विरुद्ध अपनी आवाज़ उठाई. इनके साथ इस्राएल में से 250 व्यक्ति भी शामिल हो गए, जो सभा के चुने हुए तथा नामी प्रधान थे.