मत्तियाह 6:16-18

मत्तियाह 6:16-18 HCV

“जब कभी आप लोग उपवास रखें तब पाखंडियों के समान अपना मुंह मुरझाया हुआ मत बना लीजिए. वे अपना रूप ऐसा इसलिये बना लेते हैं कि लोगों की दृष्‍टि उन पर अवश्य पड़े. सच तो यह है कि वे अपना पूरा-पूरा प्रतिफल प्राप्‍त कर चुके. किंतु जब आप उपवास करें तो अपने सिर पर तेल लगाएं और अपना मुंह धो लीजिए कि आपके उपवास के विषय में सिवाय आपके स्वर्गीय पिता के—जो अदृश्य हैं—किसी को भी मालूम न हो. तब आपके पिता, जो अंतर्यामी हैं, आपको प्रतिफल देंगे.

निःशुल्क पठन योजनाएँ और भक्तिपूर्ण पठन योजनाएँ जो मत्तियाह 6:16-18 से संबंधित हैं