यशायाह 4

4
1उस दिन सात स्त्रियां
एक पुरुष को रोक कर
कहेंगी, “हम अपने भोजन
और वस्त्रों की व्यवस्था स्वयं कर लेंगी;
बस हमें आपके नाम से पुकारा जाए.
और हमारा तिरस्कार दूर कर दीजिए!”
यहोवाह की शाखा
2उस दिन यहोवाह की शाखा सुंदर और महिमामय होगी, और भूमि की उपज इस्राएल में बचे हुओं के लिए गर्व और सम्मान का विषय होगी. 3ज़ियोन के बचे हुए और येरूशलेम में, वे जो बच गए हैं, वे पवित्र कहलाएंगे, जिनका नाम जीवन की पुस्तक में लिखा गया है. 4जब प्रभु न्याय और भस्म करनेवाली आत्मा के द्वारा ज़ियोन की पुत्रियों की गंदगी धो देंगे और खून से भरे हुए येरूशलेम के खून को दूर कर देंगे. 5तब यहोवाह ज़ियोन पर्वत और सभी लोगों पर दिन के समय धुएं का बादल तथा रात में तेज आग की रोशनी दिखाएंगे और इन सबके ऊपर यहोवाह का तेज मंडराता रहेगा. 6यह तेज दिन की उष्णता से बचने के लिए एक आश्रय और छाया होगा; आंधी और बरसात से बचने के लिये एक शरणस्थान और छिपने का स्थान होगा.

वर्तमान में चयनित:

यशायाह 4: HCV

हाइलाइट

कॉपी

तुलना

शेयर

None

Want to have your highlights saved across all your devices? Sign up or sign in

यशायाह 4 के लिए वीडियो