एस्तेर 2:5-9

एस्तेर 2:5-9 HCV

शूशन गढ़नगर में एक यहूदी पुरुष निवास करते थे, जिनका नाम था, मोरदकय, वह बिन्यामिन के वंश के थे वह याईर के पुत्र थे, जो शिमेई के, जो कीश के पुत्र थे. वह यहूदिया के राजा यकोनियाह के साथ येरूशलेम से अन्य बंदियों के साथ बंधुआई में गए हुए थे, जिन्हें बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र बंदी बनाकर ले गए थे. मोरदकय हदास्साह का पालन पोषण कर रहे थे. हदास्साह एस्तेर नाम से भी जानी जाती थीं. वह मोरदकय के चाचा की पुत्री थीं, उनके माता-पिता जीवित नहीं थे. यह युवती सुंदर और रूपवती थीं. जब उनके माता-पिता की मृत्यु हुई, मोरदिकय ने उन्हें अपनी ही पुत्री सदृश अपना लिया था. उसके बाद का घटनाक्रम इस प्रकार है: जब राजा की राजाज्ञा सर्वत्र सुना दी गयी, अनेक युवतियां गढ़नगर शूशन हेगाइ के संरक्षण में एकत्र कर दी गई थीं. एस्तेर को भी राजमहल में हेगाइ के संरक्षण में दिया गया, जो उन युवतियों के प्रभारी थे. हेगाइ को एस्तेर प्रिय लगीं और उन्हें हेगाइ की कृपा प्राप्‍त हो गयी. हेगाइ ने तुरंत एस्तेर के सौंदर्य प्रसाधन एवं भोजन वस्तु का प्रबंध कर दिया. इसके अलावा उन्होंने एस्तेर के लिए राजमहल की सात सर्वोत्तम परिचारिकाएं रखीं. हेगाइ ने एस्तेर एवं इन दासियों को निवासस्थान के सर्वोत्तम क्षेत्र में रख दिया.

निःशुल्क पठन योजनाएँ और भक्तिपूर्ण पठन योजनाएँ जो एस्तेर 2:5-9 से संबंधित हैं