1
रोमियों 3:23-24
Muktidata Yeshu Granth
MYG
सबने पाप किया है और परमात्मा से मिलने वाले तेज से दूर हो गए हैं। फिर भी परमात्मा घोषणा करते हैं कि उन्होंने अपनी महान कृपा से हमारे बुरे कर्मों के खाते को मिटा दिया है और मुक्तिदाता येशु के द्वारा हमें मुक्ति का वरदान दिया है।
तुलना
खोजें रोमियों 3:23-24
2
रोमियों 3:22
वह यह है कि यदि हम मुक्तिदाता येशु पर आस्था रखें, तो चाहे हम किसी भी समाज से हों, हमारे बुरे कर्मों का खाता मिट सकता है और परमात्मा हमें धर्मी बना देंगे।
खोजें रोमियों 3:22
3
रोमियों 3:25-26
परमात्मा ने स्पष्ट रूप से दिखाया कि मुक्तिदाता येशु हमारे पापों की बलि के रूप में क्रूस पर मरे और यदि हम मुक्तिदाता और उनके बलि चढ़ने पर आस्था रखते हैं तो परमात्मा हमारे बुरे कर्मों का खाता मिटा देते हैं। परमात्मा जो भी करते हैं बिना भेदभाव से करते हैं। इसलिए उन्होंने मुक्तिदाता येशु के बलि होने के समय का इंतजार किया और मुक्तिदाता के आने से पहले रहने वाले लोग जो पाप कर रहे थे उन्हें दंडित नहीं किया। ऐसा परमात्मा ने इसलिए किया क्योंकि वह सही समय का इंतज़ार कर रहे थे और अब वह समय आ गया था कि बुरे कर्मों के खाते को मिटाने की अपनी योजना में हर एक को शामिल करें। इससे पता चलता है कि परमात्मा सब कुछ बिना भेदभाव से करते हैं और वह बुरे कर्मों के खाते को मिटा देंगे और मुक्तिदाता येशु पर आस्था रखने वाले सभी लोगों को धर्मी बना देंगे।
खोजें रोमियों 3:25-26
4
रोमियों 3:20
क्योंकि इन नियमों और शिक्षाओं का केवल पालन करने की कोशिश से कोई भी व्यक्ति परमात्मा के सामने अपने आप को पाप के कलंक से निर्दोष साबित नहीं कर सकता। कारण यह है कि ये शिक्षाएँ और नियम केवल हमें हमारे पाप दिखा सकते हैं।
खोजें रोमियों 3:20
5
रोमियों 3:10-12
जैसा कि परमात्मा-ग्रंथ में लिखा है कि कोई भी धर्मी नहीं है, एक भी नहीं। कोई भी व्यक्ति बुद्धिमान नहीं है कोई भी सच्चे मन से परमात्मा की खोज नहीं करता। सब-के-सब मार्ग से भटक गए हैं सभी निकम्मे हो गए हैं। कोई भी भलाई नहीं करता, एक भी नहीं।
खोजें रोमियों 3:10-12
6
रोमियों 3:28
क्योंकि हमारा मानना है कि व्यक्ति मोशे के नियम और शिक्षा का पालन करने से नहीं, परंतु परमात्मा में उसकी आस्था के आधार उसके बुरे कर्मों का खाता मिट जाता है।
खोजें रोमियों 3:28
7
रोमियों 3:4
भले ही हर एक व्यक्ति झूठ बोले, लेकिन परमात्मा हमेशा सच बोलते हैं। परमात्मा-ग्रंथ में इस प्रकार लिखा है कि परमात्मा आपके शब्द सच साबित होंगे और आप हमेशा उन लोगों के खिलाफ जीतेंगे जो आप पर आरोप लगाते हैं।
खोजें रोमियों 3:4