1
मत्तियाह 7:7
Muktidata Yeshu Granth
MYG
“माँगो, तो तुम्हें दिया जाएगा। ढूँढो, तो तुम पाओगे। खटखटाओ, तो तुम्हारे लिए दरवाज़ा खोला जाएगा।
तुलना
खोजें मत्तियाह 7:7
2
मत्तियाह 7:8
जो कोई माँगता है, उसे मिलता है। जो ढूँढता है, वह पाता है और जो दरवाज़ा खटखटाता है, उसके लिए खोला जाता है।
खोजें मत्तियाह 7:8
3
मत्तियाह 7:24
“जो व्यक्ति मेरी इन बातों को सुनता और उन पर चलता है, वह उस समझदार मनुष्य के समान है जिसने अपना घर मज़बूत और गहरी नीवं पर बनाया।
खोजें मत्तियाह 7:24
4
मत्तियाह 7:12
“जैसा तुम चाहते हो कि लोग तुम्हारे साथ बर्ताव करें वैसा ही तुम भी उनके साथ बर्ताव करो, क्योंकि मोशे के नियम और परमात्मा के प्रवक्ताओं की यही शिक्षा है।
खोजें मत्तियाह 7:12
5
मत्तियाह 7:14
लेकिन मोक्ष प्राप्त करने का दरवाज़ा बहुत संकरा है और मार्ग कठिन है, और केवल कुछ ही लोग इसे प्राप्त कर पाते हैं।
खोजें मत्तियाह 7:14
6
मत्तियाह 7:13
“सकरे दरवाज़े से अंदर जाओ क्योंकि विनाश की ओर ले जाने वाला दरवाज़ा चौड़ा है, और वहाँ जाने वाले रास्ते पर जाना आसान है। बहुत सारे लोग उस चौड़े दरवाज़े से जाना चुनते हैं।
खोजें मत्तियाह 7:13
7
मत्तियाह 7:11
जब तुम पापी होते हुए भी अपने बच्चों को अच्छी-अच्छी चीज़ें देना जानते हो, तो तुमसे कहीं अधिक तुम्हारे पिता परमात्मा, अपने माँगने वालों को अच्छी-अच्छी चीजें क्यों न देगा?
खोजें मत्तियाह 7:11
8
मत्तियाह 7:1-2
“तुम किसी के अच्छे और बुरे होने का फैसला मत करो। फैसला करना परमात्मा का काम है। क्योंकि परमात्मा तुम्हें भी उसी तरह से आकेंगे जैसे तुम दूसरों को आंकते हो। और जिस तराज़ू से तुम तौलते हो उसी तराज़ू से परमात्मा तुम्हारे लिए भी तौलेंगे।
खोजें मत्तियाह 7:1-2
9
मत्तियाह 7:26
“परंतु जो व्यक्ति मेरी इन बातों को सुनता है और उन पर नहीं चलता, वह उस मूर्ख मनुष्य के समान है जिसने अपने घर की नींव रेत पर बनाई।
खोजें मत्तियाह 7:26
10
मत्तियाह 7:3-4
“तुम दूसरों की आँख में तिनका क्यों ढूँढ़ते हो जबकि अपनी आँख में पड़ी मोटी लकड़ी पर तुम्हारा ध्यान नहीं जाता? इस हालत में क्या तुम दूसरों से कैसे कह सकते हो कि ‘आओ, मैं तुम्हारी आँख से तिनका निकाल दूँ’ जबकि स्वयं तुम्हारी आँख में मोटी लकड़ी है?
खोजें मत्तियाह 7:3-4
11
मत्तियाह 7:15-16
“झूठे लोग जो अपने आप को परमात्मा का प्रवक्ता कहते हैं उनसे सावधान! वे तुम्हारे पास भेड़ों के भेस में आते हैं, पर अंदर से वे फाड़ खाने वाले भेड़िए हैं। उनके कर्मों से तुम उन्हें पहचान पाओगे। क्या लोग काँटों से भरी झाड़ियों से अंगूर और काँटे दार पौधे से अंजीर का फल इकट्ठा करते हैं?
खोजें मत्तियाह 7:15-16
12
मत्तियाह 7:17
इसी तरह अच्छे पेड़ में अच्छे फल लगते हैं और बुरे पेड़ में बुरे फल।
खोजें मत्तियाह 7:17
13
मत्तियाह 7:18
यह हो नहीं सकता कि अच्छे पेड़ में बुरे फल लगें और बुरे पेड़ में अच्छे फल।
खोजें मत्तियाह 7:18
14
मत्तियाह 7:19
जो पेड़ अच्छा फल नहीं देता, वह काटा और आग में झोंका जाता है।
खोजें मत्तियाह 7:19