1
मत्तियाह 27:46
Muktidata Yeshu Granth
MYG
लगभग तीन बजे प्रभु येशु ने ऊँची अवाज में पुकारा, “एली, एली, लमा सबक्तनी?” जिसका अर्थ है, “हे मेरे परमात्मा, हे मेरे परमात्मा, आपने मुझे क्यों छोड़ दिया?”
तुलना
खोजें मत्तियाह 27:46
2
मत्तियाह 27:51-52
और उसी समय, यरूशलम के एक मात्र मंदिर का परदा बीच में से फटकर दो हिस्सों में बँट गया। पृथ्वी काँप उठी, और चट्टानें तड़क गईं। शव रखने वाली बंद गुफाएँ खुल गईं और अनेक मरे हुए पवित्र भक्त ज़िन्दा हो गए।
खोजें मत्तियाह 27:51-52
3
मत्तियाह 27:50
तब प्रभु येशु ने फिर ऊँची अवाज से चिल्लाकर अपना प्राण त्याग दिया।
खोजें मत्तियाह 27:50
4
मत्तियाह 27:54
रोम सेना-अधिकारी और उसके सैनिक जो प्रभु येशु पर पहरा दे रहे थे, भूकंप और इन घटनाओं को देखकर बहुत डर गए और बोले, “बेशक, यह मनुष्य परमात्मा का पुत्र था।”
खोजें मत्तियाह 27:54
5
मत्तियाह 27:45
दोपहर बारह से लेकर तीन बजे तक सारे देश में अंधकार छाया रहा।
खोजें मत्तियाह 27:45
6
मत्तियाह 27:22-23
पिलातुस ने कहा, “तो फिर येशु का, जो मुक्तिदाता कहलाते हैं, मैं क्या करूँ?” वे सब कहने लगे, “उसे क्रूस पर कीलों से ठोक दो।” पिलातुस ने पूछा, “क्यों? उसने क्या गलती की है?” इस पर वे और भी ऊँची आवाज़ में चिल्लाने लगे, “उसे कीलों से क्रूस पर ठोको!”
खोजें मत्तियाह 27:22-23