1
मत्तियाह 12:36-37
Muktidata Yeshu Granth
MYG
मैं तुमसे कहता हूँ, जो इंसान दूसरों को दुख पहुँचाने वाली बातें बोलेगा, अच्छे और बुरे कर्मों के न्याय के दिन उसको अपना हिसाब देना होगा। क्योंकि तुम अपनी बोली के कारण ही निर्दोष या दोषी साबित होगे।”
तुलना
खोजें मत्तियाह 12:36-37
2
मत्तियाह 12:34
अरे ज़हरीले साँपों के बच्चो! तुममें बुराइयाँ भरी हुई हैं तो तुम अच्छी बात कैसे कह सकते हो? क्योंकि जो मन में भरा है, वही मुँह से निकलता है।
खोजें मत्तियाह 12:34
3
मत्तियाह 12:35
अच्छा व्यक्ति अपने मन के अच्छे खज़ाने से अच्छी बातें निकालता है और बुरा व्यक्ति अपने मन के बुरे खज़ाने से बुरी बातें निकालता है।
खोजें मत्तियाह 12:35
4
मत्तियाह 12:31
इस कारण मैं तुमसे कहता हूँ, लोगों को हर एक पाप और अपमान की माफी मिलेगी पर परमात्मा की पवित्र आत्मा का अपमान करने की माफी नहीं मिलेगी।
खोजें मत्तियाह 12:31
5
मत्तियाह 12:33
“अगर पेड़ अच्छा है, तो उसका फल भी अच्छा होगा। अगर पेड़ खराब है, तो उसका फल भी खराब होगा। पेड़ का फल दिखाता कि पेड़ अच्छा है या बुरा है।
खोजें मत्तियाह 12:33