इस पर पतरस ने कहा, “हनन्याह, शैतान ने तुम्हारे मन में यह बात क्यों डाली कि तुम परमात्मा की पवित्र आत्मा से झूठ बोलो और अपनी बेची गई ज़मीन से मिले पैसों का कुछ हिस्सा अपने पास रख लो? क्या बेचे जाने से पहले वह ज़मीन तुम्हारी नहीं थी? और उसके बिक जाने से मिले पैसों पर तुम्हारा अधिकार न था? तुमने इस विचार को अपने मन में क्यों जगह दी? तुमने मनुष्य से नहीं, लेकिन परमात्मा से झूठ बोला।”
ये शब्द सुनते ही हनन्याह ज़मीन पर गिर पड़ा और उसकी मृत्यु हो गई, और सब सुनने वालों पर बड़ा डर छा गया।